खुलासा: कांग्रेस नेता की मदद से अतीक ने दिल्ली में खरीदी 100 करोड़ की संपत्ति, शाहीनबाग-बाटला हाउस में भी जमीन

लखनऊ

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि अफरोज के दोनों बेटों की दोस्ती अतीक के बेटों उमर, अली और असद के साथ थी। उमर और अली ने दिल्ली में अफरोज के ठिकानों पर पनाह ली थी।

विस्तार

दिल्ली में कांग्रेस नेता अफरोज की मदद से माफिया अतीक अहमद ने आधा दर्जन से ज्यादा इलाकों में विवादित संपत्तियों को खरीदा था। इन संपत्तियों की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक है, जिनका पूरा ब्योरा एसटीएफ जुटा रही है। ये संपत्तियां दिल्ली के शाहीनबाग के अलावा ओखला, साउथ दिल्ली और बहुचर्चित बाटला हाउस आदि इलाकों में हैं। अतीक की इन संपत्तियों के बारे में केवल उसके करीबी परिजनों को ही जानकारी थी।


Trending Videos

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि अफरोज के दोनों बेटों की दोस्ती अतीक के बेटों उमर, अली और असद के साथ थी। उमर और अली ने दिल्ली में अफरोज के ठिकानों पर पनाह ली थी। अतीक के सांसद बनने के बाद अफरोज का प्रयागराज में उसके पास लगातार आना-जाना रहा। हालांकि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक का तीसरा बेटा असद दिल्ली में अफरोज के घर पर नहीं रुका था। 

दरअसल, दो साल पहले अफरोज का कोविड संक्रमण से निधन हो गया था। इसी वजह से अतीक और अशरफ ने असद को छिपने के लिए अफरोज के घर पर नहीं भेजा था। एसटीएफ इसकी तस्दीक कर रही है कि कहीं असद को दिल्ली में छिपने के लिए अफरोज के बेटों ने मदद तो नहीं की थी। अब तक की जांच में सामने आया है कि असद ने उन असलहा तस्करों के पास शरण ली थी, जिनको बाद में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया था। इन युवकों ने ही स्पेशल सेल और एसटीएफ को असद के ठिकानों और मूवमेंट के बारे में पुख्ता जानकारियां दी थी, जिसकी वजह से उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सका था।

Previous Post Next Post